Wednesday 19 October 2022

दिनांक-17 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1282

 दिनांक-17 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1282


डुमरथर विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस

  

समुदाय के साथ आदिवासी गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस


झारखंड प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर  में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस  मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में फूलों से रंगोली का निर्माण एवं हाथ धुलाई के सही तरीके को बताने के लिए फ्लेक्स से चित्रों का प्रदर्शन किया गया।  विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने माता पिता को भी हाथ धुलाई के सही तरीके को बताने के लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र के गांव में हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर खरबीला पंचायत के मुखिया ठाकुर मुर्मू ने कहा कि हाथ धुलाई के सही तरीके से हम लोग कई बीमारियों से बच सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सपन कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में हाथ धुलाई का कार्यक्रम 15 अक्टूबर को मनाया जाता है झारखंड प्रदेश में 15 एवं 16 अक्टूबर को विद्यालय में अवकाश रहने के कारण विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को हाथ धुलाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाथ धुलाई का कार्यक्रम विद्यालय के साथ पोषक क्षेत्र के गांव में भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई  के उद्देश्य "सभी के हाथों की स्वच्छता के लिए एकजुट हो" की पूर्ति के लिए समुदाय के लोगों के साथ साबुन से हाथ धोने के सभी चरणों को गांव के बीचो-बीच गलियों में  समुदाय के साथ मिलकर करके बताया गया। डॉ सपन ने बताया कि सही तरीके से हाथ धोने से डायरिया, कोलेरा, फ्लू , उल्टी, पेट संबंधी बीमारी के साथ कोरोना जैसे महामारी से भी हाथ धोने के सही तरीके से बचा जा सकता है। कोरोना महामारी में भी कोरोना से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तरीके के रूप में हाथ धुलाई को चिन्हित किया गया । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सपन कुमार,मुखिया ठाकुर मुर्मू, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामविलास मुर्मू, शिक्षक अनुज कुमार मंडल ,सुखलाल मुर्मू  पवन लाल मुर्मू आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment