Tuesday 18 October 2022

दिनांक- 8 सितंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1198

 दिनांक- 8 सितंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1198


आज उप विकास आयुक्त द्वारा गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत टाईजोर पंचायत के सुग्गापहाड़ी गांव के पहाड़िया एवं आदिवासी लोगों की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योग्य लाभुकों को लाभ लेने हेतु जागरूक भी किया। लोगों द्वारा पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, पथ निर्माण इत्यादि से संबंधित समस्याओं से आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुग्गापहड़ी में प्रधान टोला एवं पहाड़िया टोला है। उन्हें पेंशन योजना का लाभ प्राप्त है। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि सरकार की ओर से हर ज़रूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। आप सभी जागरूक रहे, गोपीकांदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आपकी समस्याओं को दूर करने हेतु तत्परता से कार्यरत है। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोपीकांदर पहुंच कर उपस्थित बच्चों से बातचीत की तथा उनके पठन-पाठन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment