Wednesday 12 October 2022

दुमका 04 जून 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -598

 दुमका 04 जून 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -598


आज़ादी का अमृत महोत्सव की विभागीय यात्रा 12 मार्च 2021 को प्रारंभ हुई जो कि 75 सप्ताह के बाद स्वतंत्रत्ता दिवस की 75वीं जयंती अर्थात 15 अगस्त 2022 पर पुरी होगीI आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार का अनुठा प्रयास है, जो कि इन 75 वर्षो में विकास की अनुठी मिसाल पेश करता है Iइस महोत्सव में जन-जन की भागीदारी पर पूरा जोर दिया गया है.विविधता में एकता को चरितार्थ करने वाली विकास की यात्रा में आत्मनिर्भर भारत का साकार रूप दिखाई पड़ता हैIइस तरह आत्मनिर्भर भारत एक शब्द नहीं,130 करोड़ आबादी वाले भारत के लिए एक मंत्र बन गया है I

इस क्षण को जीवंत बनाने हेतु वित मंत्रालय  द्वारा  जून 6 से जून 11 तक आईकोनिक सप्ताह का आयोजन देश भर में किया जा रहा हैI दिनांक 06.06.2022 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विज्ञान भवन, दिल्ली से विधिवत उदघाटन करेंगे जिसे पुरे देश में दूरदर्शन के द्वारा प्रसारण  किया जायेगाI इसे PMO India,DD India के यु ट्यूब चैनेल से देखा जा सकता हैI इसकी विशेष व्यवस्था देश भर के  27 जिला मुख्यालय में भी की गई हैIइस कार्यक्रम को सफल करने हेतु इंडियन बैंक द्वारा संचालित  जिला अग्रणी बैंक दुमका को दायित्व सौपा गया हैI यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम दुमका में प्रातः9.30 बजे से आरंभ होगा I

आज़ादी का अमृत महोत्सव की अगली कड़ी 08 जून 2022 को  इंडोर स्टेडियम दुमका में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के रूप में संपन्न होगाIइस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऋण संवितरण,जन सुरक्षा योजना यथा PMJJBY,PMSBY & APY में नामांकन ,जन-जन के बीच वितीय साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाना तथा बैंक BC, CSP,बैंक सखी आदि कर्मियों के बीच से  अच्छे कार्य करने वाले को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करना हैIइस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जिले के सभी बैंकों एवं सरकारी विभागों के स्टॉल लगेंगेI

No comments:

Post a Comment