Monday 17 October 2022

दिनांक- 16 अगस्त 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-815

 दिनांक- 16 अगस्त 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-815


संथाल परगना परीक्षेत्र दुमका संयुक्त कृषि विभाग का जिला कृषि कार्यालय में संयुक्त कृषि निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत झारखंड कृषि सेवा के अधीनस्थ सभी नव स्थापित पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं वैकल्पिक फसल योजना के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक में सहायक निदेशक उद्यान, दुमका,  संताल परगना अंतर्गत सभी जिले के जिला कृषि पदाधिकारी, संताल परगना अंतर्गत सभी जिले के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला उद्यान पदाधिकारी, संताल परगना प्रमण्डल, दुमका,सहायक बीज परीक्षण पदाधिकारी दुमका / साहेबगंज कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, दुमका ,सहायक मिट्टी रसायनज्ञ, दुमका एवं साहेबगंज, सहायक निदेशक, गन्ना विकास, साहेबगंज / गोड्डा उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment