Monday 17 October 2022

दिनांक- 20 अगस्त 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-822

 दिनांक- 20 अगस्त 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-822



खरीफ 2022 के प्रभाव से सम्पूर्ण राज्य में झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की शुरूआत एक क्षतिपूर्ति योजना के रूप में की गई है। जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करना है। दुमका जिले में Deficient Rainfall होने के वजह से सुखाड़ की स्थिति व्याप्त है जिसके परिणामस्वरूप लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 0.54% धान का आच्छादन हो सका है तथा माह अगस्त अंत तक मात्र 26 - 32% तक रहने का अनुमान है। इस परिस्थिति में यह अत्यावश्यक है कि जिले के सभी प्रभावित किसानों को झारखण्ड फसल राहत योजना से आच्छादित किया जाए। परन्तु अब तक जिले के मात्र 30% किसानों का ही निबंधन कराया जा सका है। इसके अतिरिक्त इसकी प्रबल संभावना है कि कई गरीब किसान या कृषक मजदूर जो बटायेदार के रूप में कार्य करते है निबंधन शुल्क के आभाव में योजना के लाभ से वंचित रह जाए। इसी संदर्भ में  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों ने निबंधन कार्य में प्रगति लाने एवं गरीब किसानों को इसका लाभ दिलाने हेतु पंचायत स्तर पर निःशुल्क निबंधन कैम्प आयोजित करने का परामर्श दिया। 


सुखाड़ की स्थिति से संर्घषरत किसानों के सहयोग के निमित्त पीएम सम्मान निधि की राशि का लाभ दिलाने हेतु शत प्रतिशत e-KYC कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। चूकि इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है, इसलिए यह अत्यावश्यक है कि इस कार्य को युद्ध स्तर पर सम्पादित किया जाए । 


अतः उपरोक्त उद्देश्यों के निहितार्थ निम्न दिशानिर्देशों तथा संलग्न तिथि - तालिका के अनुरूप पंचायत स्तर पर निःशुल्क निबंधन एवं e-KYC कैम्प का आयोजन करने का निदेश दिया जाता है 


1. निःशुल्क निबंधन एवं e-KYC कैम्प का आयोजन दिनांक 22.08.2022 से 31.08.2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। 


2. सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कैंप की तिथि को निर्धारित पंचायतों में समानुपातिक रूप से कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रतिनियुक्त संबंधित संयुक्त आदेश निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्रखण्ड स्तरीय VLE संयोजको के माध्यम से करायेंगे ।



3. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अचलाधिकारी अपने स्तर से सभी पंचायतो में कैंप में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी सामग्री तथा कम्प्यूटर, प्रिंटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 


4. कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनिश्चित करेंगे कि कैंप के दौरान फ़सल राहत योजना अर्न्तगन निबंधन कराने के उपरांत सभी किसनों का Application generate कराया जाए। यदि किसानों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध है तो तत्काल आवेदन कार्य सम्पूर्ण करेंगे। यदि वांछित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो, वैसे किसानों की सूची तैयार कर उसी दिन संबंधित अंचलाधिकारी को सौपेंगे। अंचलाधिकारी अपने स्तर से उक्त किसानों को दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करते हुए किसी भी कार्य दिवस में उक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से आवेदन कार्य पूर्ण करेंगे। सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर फसल राहत योजनान्तर्गत निबंधन हेतु उपस्थित किसानों का PM किसान योजनान्तर्गत KYC कराना सुनिश्चित करेंगे। अंचलाधिकारी इसका सतत अनुश्रवण करेंगे। 


5. जिला जनसंर्पक पदाधिकारी पूरे अभियान के दौरान दैनिक समाचार पत्र तथा अन्य माध्यम से कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायेंगें 


6. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, दुमका तथा परियोजना निदेशक आत्मा किसानों के बीच निम्न तिथि - तालिका के अनुरूप कृषक गोष्ठी का आयोजन कराते हुए कैंप में किसानों को लाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी किसानों का निबंधन एवं e-KYC आवश्यक दस्तावेज कृषक गोष्ठी में ही सम्पूर्ण करा लेंगे। अंचलाधिकारी उक्त गोष्ठी में ग्राम प्रधान, राजस्व कर्मचारी एवं निरिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सभी मुखिया की उपस्थिति भी सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भी आवश्यकतानुसार उक्त गोष्ठी में भाग लेंगे। 


7. गोष्ठी एवं कैंप के सफल आयोजन हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्गत आदेश संख्या 367 दिनांक 12.08. 2022 के माध्यम से प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मी, कृषक मित्र एवं ATM / BTM संबधित आदेश प्रभावी रहेगा । 


8. अपर समाहर्ता सम्पूर्ण अभियान का सतत अनुश्रवण करेंगे तथा दैनिक रूप से समेकित प्रतिवेदन प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे । 


सभी प्रखंडों में कैम्प का आयोजन..... 


1) प्रखण्ड-रानेश्वर

   पंचायत एवं तिथि-तालडंगाल, मोहलबना, धानवासा-22/08/22

    सालतोला, रंगलिया, दक्षिणजोल-24/08/22

     सुखजोड़ा, पथरा, कुमिरदाहा-26/08/22

      वृन्दाबनी, बिलकान्दी, गोविन्दपुर, बांसकुली-29/08/22

      हरिपुर, पाटजोर, सादीपुर, आसनबनी-31/08/22

2) प्रखंड-सरैयाहाट

पंचायत एवं तिथि-कुशयारी, केन्दुआ, बढैत, लकड़बांक-22/08/22

  बभनखेता, हंसडीहा, बनियारा, धनवै, बरमनिया चन्दुबथान-24/08/22

मंडलडीह, चरकापाथर सरैयाहाट, माथाकेशा, गादीझोपा -26/08/22

कर्णपुरा, कोरदाहा, नवाडीह, मटिहानी, सालजोराबन्दरी -29/08/22

पथरा, दिग्घी, ककनी, धोनी, रक्सा-31/08/22 


3)प्रखंड- जरमुंडी

पंचायत-शंकरपुर, जोंका, तेतरिया, सहारा, सिंहनी- 22/08/22

बरमासा, कालाडुमरिया, रायकिनारी, गराडा अमराकुण्डा-24/08/22

कुशमाहा चिकनिया, हथनामा, बरमसिया, झनकपुर-26/08/22 

पहरीडीह, चोरखेदा, बनबारा, खरबिला, कुशमाहा-29/08/22

राजासिमरिया, भालकी, नोनीहाट, पेटसार, भौड़ाबाद-31/08/22 


4)प्रखंड-दुमका

पंचायत एवं तिथि-हरिपुर, गादीकौरिया, कैराबनी, मालभंडारो, रानीबहाल-22/08/22

भुरकुण्डा, राजबांध, बड़तल्ली, मुडभांगा, दरबारपुर-24/08/22

घासीपुर, रायपुर, बेहराबांक, गोलपुर, पारसिमला -26/08/22

कड़हरबिल, घाटरसिकपुर, कुरुवा, सरुवा, कैश्यिाबहाल-29/08/22

दुधानी, पुराना दुमका, बंदरजोरी, लखीकुण्डी, आसनसोल-31/08/22 


5)प्रखंड-रामगढ़

पंचायत एवं तिथि-गंगवारा, सिलठाए, सिलठा बी, पहाड़पुर, कांजौ-22/08/22

बड़ी रणबहियार, भालसुमर, बौड़िया, लतवेरवा, पथरिया-24/08/22

अमरपुर, बरमसिया, नौखेता, कांजवै, भतुड़िया बी, बन्दजोरा- 26/08/22 महबना, लखनपुर, कारूडीह, डांडो, आमड़ापहाड़ी-29/08/22

छोटी रणबहियार, भतुड़िया ए भतुड़िया बी, धोबा- 31/08/22 


6) प्रखंड-जामा

पंचायत एवं तिथि-तपसी, सिमरा, ढोढली, सिकटिया, आसनसोल   कुरूवा-22/08/22

नाचनगड़िया, चिकनियाँ, भैरवपुर, मोहुलबना, आसनजोर-24/08/22

बारा, थानपुर, नवाडीह, भटनियाँ, खटांगी-26/08/22

पलासी, सरसाबाद, टैंगधोवा, लगला-29/08/22

भुटकोड़िया, बेदिया, छैलापाथर चिगलपहड़ी-31/08/22 


7)प्रखंड-मसलिया

पंचायत एवं तिथि-खुटोजोरी, बड़ा डुमरिया, बास्कीडीह-22/08/22

  मसानजोर, गुमरो, कुंजबोना, नयाडीह, हथियापाथर-24/08/22

  गोलबंधा, धोबना हरिन बहाल, रानीघाघर, कुसुमघट्टा-26/08/2022

   सांपचला, सुगापहाड़ी, रांगा, बेलियाजोर-29/08/2022

    हारोरायडीह, कठलिया, आमगाछी, दलाही-31/08/22 


8)प्रखंड-शिकारीपाड़ा

पंचायत एवं तिथि-गन्द्रकपुर, मुड़ायाम, कुशपहाड़ी,बरमसिया-22/08/22

मोहुलपहाड़ी, ढाका, शिवतल्ला, खाडुकदमा, शहरपुर-24/08/22

शिकारीपाड़ा, जामगड़िया, सिमानीजोर, मलुटी-26/08/22

चितरगड़िया, सरसड़गाल, सोनाढाब, पिण्डगडिया-29/08/22

पलासी, बांकीजोर, हरिपुर, बांसपहाड़ी, झुनकी-31/08/22 


9)प्रखंड-गोपीकान्दर

पंचायत एवं तिथि-गोपीकान्दर-22/08/2022

     मूसना, कुश्चिरा-24/08/22

      टायजर, सुरजूडी-26/08/2022

       खरौनीबाजार-29/08/22

        ओड़मो-31/08/22

                   

10)प्रखंड-काठीकुण्ड

पंचायत एवं तिथि-बड़ा चापुड़िया, पीपरा-22/08/22

विछियापहाड़ी, आसनपहाडी-24/08/22

   तेलियाचक बाजार, आस्ताजोडा-26/08/22

    कदमा, पांदनपहाडी, धावाडंगाल-29/08/22

     कालाझार, बड़तल्ला, झिकरा-31/08/22 

No comments:

Post a Comment