Wednesday 12 October 2022

दुमका 27 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -585

 दुमका 27 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -585


सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ मतदान....



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चर्तुथ चरण के तहत सरैयाहाट, जामा एवं जरमुंडी में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान शुरू हुआ,जो 3 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3 प्रखंडों में कुल 926 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है।

मतदान की खासियत यह है की महिलाओं की संख्या मतदान के लिए अधिक देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंचायत चुनाव में जिला पार्षद पंचायत समिति सदस्य मुखिया और वार्ड सदस्य के लिए प्रत्येक मतदाता मतदान कर रहा है। मतदान संध्या 3:00 बजे तक चलेगा। 

No comments:

Post a Comment