Wednesday 12 October 2022

दुमका 27 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -585

 दुमका 27 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -585


मतदान की शोर शुरू.... कतारबद्ध होकर डाल रहे मतदान


मतदान करने के बाद ही निभाएंगी गृहस्थी के प्रति जिम्मेदारी...


जामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रेंगनी में  मतदाता सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण से सुबह में अधिकतर मतदान केंद्र पर मतदाता की लंबी लाइन लग गई है। महिलाओं में गजब ही उत्साह देखने को मिला। वह सुबह चूल्हा-चौका छोड़कर बूथ पर पहुंच गई। महिलाओं का कहना है कि मतदान करने के बाद ही चूल्हा जलाएंगे। युवा लड़कियों व महिलाओं का कहना है कि वह अपनी मनपसंद प्रत्याशी चुनने में किसी से पीछे नहीं है।  सुबह सात बजे से ही महिलाओं व युवा लड़कियों की भीड़ मतदान के लिए उमड़ी नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है भीड़ बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने कहा कि मतदान करने के बाद ही वे गृहस्थी के प्रति बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। यही सोच लेकर ही वे मतदान करने के लिए आई हैं।


No comments:

Post a Comment